फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 101 पर चार बार मिलाया फोन, हर बार बजती रही घंटी, किसी ने नहीं उठाई कॉल

Fri, 20 Nov 2026 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। कैड़ी गांव में मकान में लगी आग में मां और दो बेटियों की मौत के बाद दमकल विभाग की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सेवाओं की मुस्तैदी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी हकीकत को परखने के लिए संवाददाता ने बृहस्पतिवार को फायर हेल्पलाइन नंबर 101 पर पड़ताल की।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान सुबह 11 बजे, 11:30 बजे, दोपहर 12 बजे और दोपहर 1 बजे हेल्पलाइन नंबर 101 पर कॉल की गई। हर बार फोन की घंटी जाती रही, लेकिन किसी भी कॉल को रिसीव नहीं किया गया। जब सामान्य स्थिति में किए गए फोन का ही जवाब नहीं मिल रहा है, तो आग लगने या किसी बड़े हादसे के वक्त पीड़ितों को किस तरह की परेशानी उठानी पड़ती होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। गांव के मनोहर, बलजीत का कहना है कि मामले की शिकायत डीएम और एसपी से की जाएगी। फायर स्टेशन प्रभारी युवकेश का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें