शामली में धीमानपुरा फाटक पर जेसीबी से मरम्मत कार्य कराते रेलवे कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
धीमानपुरा रेलवे फाटक दिन में खुला रहा, रात में चला काम
शामली। शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन की मरम्मत, सफाई और रेलवे की भूमि में सीमेंट की ईंट बिछाने का काम शनिवार की पूरी रात चला। जबकि रविवार को दिन में आवागमन सामान्य रहा।
शनिवार की रात रेलवे के निर्माण खंड के सेक्शन इंजीनियरों द्वारा पुलिस बल बुलाकर धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद करा दिया। इस दौरान रेलवे लाइन की सफाई व मरम्मत और रेलवे की भूमि में सीमेंट ईट बिछाने का काम चला। रविवार को दिन में फाटक को खोल दिया गया और वाहनों का आवागमन सामान्य रहा। रविवार रात नौ बजे से फिर फाटक को बंद कर दिया गया और कार्य शुरू कराया गया। सेक्सन इंजीनियर आरके सक्सेना ने बताया कि रविवार रात को धीमानपुरा रेलवे फाटक का अवशेष कार्य पूरा किया गया है। शनिवार की तरह रविवार रात में भी शहर के बुढ़ाना रोड, शामली रेलपार बाईपास से वाहनों के गुजरने से जाम की स्थिति बनी रही।