फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनकर जाति के लोग का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
धनकर जाति के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र बनवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर अधिकारियों पर प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के धनकर जाति के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए डीएम अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया कि वे सभी धनकर जाति के लोग हैं, जिनको अनुसूचित जाति में शामिल किया है। मगर अभी तक उनको प्रमाणपत्र जारी नही किए गए हैं। कई स्थानों पर कुछ युवकों के प्रमाणपत्र बनाए गए, लेकिन शामली तहसील में प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं, जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देकर कहा कि शासनादेश 24 जनवरी को भी तहसीलों में आ चुका है, लेकिन फिर भी प्रमाणपत्र पर निर्गत नहीं किए जा रहे हैं, जब कानूनगो, लेखपाल से मिले फिर भी प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने धनकर जाति के लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी कराए जाने की मांग की है। मौके पर विकास धनकर, दिनेश धनकर, रवि, सचिन, अजय, धर्मेंद्र, रमेश, आनंद, आशु, सनी, अमित, संतरा देवी, पुष्पा, पिंकी, सुदेश, सोनू धनकर, रमेश धनकर, प्रमोद, पुनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें