फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी,

विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र में गंदेवडा संगम पर गंगा दशहरे पर स्नान करते श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/ कैराना। गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना और गंदेवड़ा संगम में स्नान कर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे पूजा-अर्चना कर पिंड दान किए और बच्चों का मुंडन कराया। जिलेभर में छबील लगाकर शरबत का वितरण भी किया गया। हाईवे पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत व शीतल पेय का वितरण किया।
विज्ञापन

कैराना स्थित यमुना नदी पर हरियाणा, यूपी से हजारों श्रद्धालु सुबह सवेरे से पहुंचने शुरू हो गए थे। यमुना नदी में यूपी व हरियाणा की साइड श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इस दौरान महिलाओं ने यमुना किनारे पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। गोताखोरों को भी तैनात किया गया। जिससे स्नान के दौरान कोई हादसा न हो सकें।
बेरिकेडिंग, साफ-सफाई व कपड़े बदलने की व्यवस्था नहीं
गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर यमुना नदी के किनारे पर नगर पालिका की ओर से श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए न तो बेरीकेडिंग कराई गई और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई। जिसका यमुना नदी के किनारों व आसपास गंदगी के अंबार लगे रहे। गंदगी के बीच से गुजर कर श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर स्नान करना पड़ा। महिला श्रद्धालुओं के लिए यमुना किनारे पर कपड़े बदलने की भी कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने चादर का सहारा लेकर कपड़े बदले।
विज्ञापन

सर्व सेवा सम्मान समिति ने वितरित किया शरबत
शामली। सर्व सेवा सम्मान सामिति ने गंगा दशहरा के अवसर पर सुभाष चौक शिव मूर्ति पर शरबत वितरण किया। जिसमें समिति के संरक्षक विजय कौशिक, सतीश गोयल, वीरेंद्र संगल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप जलाकर व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष मुकेश तायल, सत्र संयोजक गिरधारीलाल नारंग, सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष हर्ष मित्तल ने सभी को पटका पहनाकर सम्मानित किया। जगदीश अरोरा, गिरिश तायल, रोबिन गर्ग, विक्की जैन, अंकुर आर्य, रजनीश नामदेव, अजय संगल, संदीप विश्वकर्मा, नीरज गोयल, संजय बंसल, विशाल गोयल, मनोज कुच्छल आदि ने सेवा की।
4000 गिलास शरबत का वितरण
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की पूर्व छात्र परिषद कार्यकारिणी ने गंगा दशहरे पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट अजंता चौक पर छबील लगाई। इस दौरान करीब 4000 हजार गिलास शरबत का वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक रुपेश कुमार, जिला सह संयोजक आकाश संगल, कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष पीयूष वर्मा, पूर्व छात्र कुणाल कुमार,अर्चित गोयल व कुलदीप कुमार, देवाशीष, कार्तिक सरोहा, अनिल कुमार, राकेश कुमार आदि बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद व उप प्रधानाचार्य व विद्यालय संयोजक पूर्व छात्र परिषद मलूक चंद भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने फीता काटकर किया छबील का शुभारंभ
पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने गंगा दशहरे पर छबील लगाई। जिसका शुभारंभ एसडीएम बृजेश कुमार सिंह व संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने सामूहिक रूप से फीता काटकर व प्रसाद बांट कर किया। प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण संगल, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, जिला महामंत्री राजेश सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन, कंवर वीर कांबोज, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, अनुज गोयल, वैभव, आशु पुरी, सुखपाल जांगिड़, धनराज बंसल, शिवांक गर्ग, ऋषभ जैन, अमन गर्ग, मनोज मित्तल, अंशुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
गंगा दशहरे पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
झिंझाना। हरियाणा और यूपी की सीमा पर स्थित यमुना नदी में आज सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर स्नान किया। नदी पर घाट की सुविधा न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। करनाल हाईवे पर स्थित अहमदगढ़ गांव में छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस मौके पर राजीव डॉ. सोनू , पूर्व प्रधान शेर सिंह, राजकुमार, आकाश, राहुल, रामकमार और नीरज आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर झिंझाना कस्बे में भी मुख्य बाजार में छबील लगाकर नींबू पानी का वितरण किया गया।
गंदेवड़ा संगम पर उमड़े श्रद्घालु
जलालाबाद/ गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गंदेवड़ा संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना संगम तट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही डुबकी लगानी प्रारंभ कर दी थी। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। सेवादारों ने संगम पर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर पुण्य कमाया। महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए कमरा बना है, लेकिन उस पर ताला लगा रहा। शौचालय पर भी ताला लगने के कारण महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डस्टबिन की व्यवस्था भी नहीं थी। संगम पर अव्यवस्था होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एसडीएम ने पिलाया शरबत
गढ़ीपुख्ता। गंगा दशहरे के अवसर पर लोगों ने जगह-जगह शरबत की छबील लगाई। तहसील गेट पर लेखपाल व दस्तावेज लेखक की ओर से छबील लगाई गई। जिसमें एसडीएम निकिता शर्मा, तहसीलदार अजय शर्मा ने भी शरबत पिलाया। लेखपाल अजीत कुमार, लोकेश कुमार, पवन शर्मा, ओमवीर राना, रितेश कोरी, राजेश सभासद, अश्वनी रंगाना का सहयोग रहा। वहीं बाईपास मार्ग पर सभासद विनीत चौधरी व दुकानदारों ने छबील लगाई जिसमें कंवरपाल सिंह, मोहित कुमार, दीपक कुमार, मोनू व अन्य दुकानदारों का सहयोग रहा। कस्बा गढ़ीपुख्ता में बाजार, बस स्टैंड कई जगह राहगीरों को मीठा जल पिलाया गया।
छबील पर पानी पीकर राहगीरों ने बुझाई प्यास
कांधला। गंगा दशहरे के अवसर पर और भीषण गर्मी और देखते हुए कस्बे के कई जगहों पर नगर वासियों ने छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाया। छबील लगाने में नितिन जैन, गोपाल, जितेंद्र, टिंकू, सुभाष सैनी,अनिल शर्मा, मोहित भारद्वाज, तरुण शर्मा, भूरा, जितेंद्र, नरेश, अनुज जावला, अंकित समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कैराना में यमुना नदी में सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में बिडौली युमना नदी पर गंगा दशहरे के मेले में लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद क्षेत्र में गंदेवड़ा संगम के पुल पर लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें