फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अखंड पाठ में श्रद्धालुओं ने की भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। कस्बे के गुरुद्वारे में अखंडपाठ का कार्यक्रम हुआ। साथ ही गुरुद्वारों में कीर्तन दीवान सजाया गया। वहीं गुरुद्वारों में तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन चल रहा था, जिसका समापन सोमवार सुबह दस बजे हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को देशभर में गुरुनानक देव का 554वां प्रकाशपर्व मनाया गया। चौसाना के सुंदरनगर स्थित गुरुद्वारे में तीन दिवसीय अखंडपाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद पंच बाबाओं ने भोग लगाकर अखंडपाठ को समाप्त किया। इसके बाद पंजाब के कानागढ़ जिला गुरदासपुर से आये बाबा जगतार सिंह के जत्थे ने कथा कीर्तन प्रवचन द्वारा श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर उनका यश गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर रखा गया है। सुंदरनगर स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व के चलते आकर्षक सजावट की गई है। रात्रि में कथा और कीर्तन दरबार सजाया गया। इस दौरान नवाब सिंह, गुरबाज सिंह, मलकीत सिंह, सरबजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें