फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या में झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री श्याम लखदातार शृंगार सेवा समिति के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित जनता अतिथि गृह में बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चुलकाना धाम से आए मुख्य पुजारी हवा सिंह धारावी ने मुख्य यजमान रमेश चंद्र परिवार से विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। बाबा खाटू श्याम का भव्य शृंगार योगेंद्र कुमार, हरिओम पांचाल, वरुण ने किया। बाबा को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन हरीश नामदेव ने किया। उन्होंने अपने भजनों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। दिल्ली से आई कविता पांचाल ने बाबा के भजन सुनाए तो संजय वर्मा, नीरज तूफानी, सचिन नामदेव, निशांत पाठक, सौरव वर्मा, मुकेश बजरंगी, लाल सिंह लचक ने भी बाबा का गुणगान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दुर्गेश कुमार, संजय कुमार, विनय कुमार, महेंद्र कुमार, अरुण, राकेश कुमार, सुदेश देवी, सीमा, नेहा, वाणी, मोनिका और हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, पूर्व सभासद मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, रवि संगल, शिवांक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें