फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान धाम पर नजर नहीं आई पहले जैसे रोनक

विज्ञापन
शामली हनुमान धाम हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कतार में लगकर भक्तों ने प्रभु के किए दर्शन
विज्ञापन

शामली। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को कतार में लगकर प्राचीन हनुमान धाम में प्रभु के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। भक्त प्रसाद चढ़ाने आए, लेकिन पाबंदी के चलते केवल दर्शन कर लौटना पड़ा।
शहर के हनुमान धाम मंदिर पर मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। हालांकि मंगलवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ ज्यादा नहीं रही। मंदिर में प्रवेश गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी। इसके बाद जीने में चढ़ने से पहले सैनिटाइज मशीन से हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे थे। इसके बाद ही अंदर दरबार में प्रवेश मिल रहा था।
विज्ञापन

थोड़ा सा भोग तो लगा जो पंडित जी
सुबह के समय कुछ भक्त थोड़ा प्रसाद लेकर मंदिर में पहुंच गए। पुजारी जी से भोग लगाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने भी नियमों का हवाला देकर असमर्थता जता दी। इसके बाद भक्त केवल दर्शन कर लौट गए । इसी तरह कुछ श्रद्धालु अपने घर से बना प्रसाद भोग लगाने को लाए, लेेकिन उसे भी नहीं लिया गया।
मंदिर परिसर में बनाए घेरे
मंदिर कमेटी को उम्मीद थी कि शायद शाम के वक्त यहां काफी भीड़ हो जाएगी। इसके लिए मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर परिसर तक सुबह ही छोटे छोटे घेरे बनवा दिए गए। कर्मचारी ने दो फुट की दूरी पर घेरे बनाए, लेेकिन शाम को भी मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या काफी कम रही। मंदिर में पहुंचे एक भक्त ने बताया कि आज ढाई महीने बाद वो मंदिर के अंदर आया है। हालांकि वह रोज मंदिर आता था, लेकिन मंदिर बंद होने की वजह से बाहर से ही मंदिर के सामने हाथ जोड़कर चला जाता था। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने बताया कि कई भक्त तो रोजाना आने वाले थे इसी तरह मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर लौट जाते थे।
फेस शील्ड नहीं उतारना
सामाजिक दूरी के नियमों को लेकर सभी मंदिर सख्त है। मंदिर कमेटी के लोग भी घूमकर व्यवस्थाएं देख रहे हैं। मंगलवार को हनुमान धाम मंदिर के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने कई मंदिर परिसर में जाकर देखा। एक दो पुजारी ने फेस शील्ड उतार दी थी तो उन्हें तुरंत पहना दी गई।
विज्ञापन

सभी मंदिरों में सख्त व्यवस्थाएं
शहर के भाकूवाला मंदिर, बलभद्र मंदिर, सती वाला मंदिर के अलावा अन्य सभी मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर गेट पर ही प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगा दी है। हाथ सैनिटाज कराकर ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

शामली हनुमान धाम के प्रवेश द्वार पर महिला की थर्मल स्कैनिंग करते चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान मंदिर मैं बाबा बजरंगबली का श्रृंगार करते पुजारी- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए महिलाओं की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें