फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र हत्याकांड: मौत से बचने के लिए देवेंद्र ने लगाई दौड़, आरोपियों ने उगले चौंकाने वाले राज

Mon, 16 Jun 2025 08:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Murder In Shamli: पानीपत के किसान देवेंद्र देशवाल की चार आरोपियों ने शामली जिले की सीमा में हत्या कर दी। देवेंद्र शामली में स्थित अपने खेतों पर जा रहा था। हत्यारोपियों ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। 
विज्ञापन
देवेंद्र की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shamli News: गांव मामौर में हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना सनौली के गांव कुराड़ के किसान देवेंद्र देशवाल (45) हत्याकांड को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इसका खुलासा किया है। बचने के लिए देवेंद्र ने इस्लाम को बाइक पर लेकर करीब 60 मीटर तक दौड़ भी लगाई। मगर आरोपी नदीम, सोबान आदि ने पीछा कर अपने घर के पास ही देवेंद्र और इस्लाम को पकड़ लिया और घेरकर चाकू से हमला किया। साथ ही गोली मारकर देवेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पता था कि देवेंद्र प्रतिदिन सुबह मामौर में अपने खेतों पर देखरेख के लिए आता है। आरोपियों को अनैतिक संबंधों का शक था। उन्होंने पहले ही हत्या की योजना तैयार कर ली थी। आरोपी चाकू, तमंचे आदि लेकर सुबह ही मामौर के खेतों में पहुंच गए। 
जैसे ही देवेंद्र और इस्लाम आदि आते दिखाई दिए तो उन पर हमला कर दिया। पीड़ितों ने बचने का भी प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कई बार उन्होंने देवेंद्र को समझाया भी था, मगर वह उनके घर आने से बाज नहीं आ रहा था।
 

करीब दो साल पहले कार को साइड नहीं देने पर हुआ था विवाद
देवेंद्र देशवाल की हत्या में मृतक के बेटे रोहित ने मामौर निवासी दो सगे भाइयों सोबान व नदीम समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि करीब दो साल पहले देवेंद्र गाड़ी लेकर जा रहा था। आरोपी अपने मकान के आगे खडे़ थे। कार को साइड नहीं देने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में समझौता करा दिया गया था। 
 

देवेंद्र देशवाल के परिवार में शादीशुदा बेटा रोहित और एक बेटी है। रोहित ने फोन पर बताया कि उनके पिता की किसी से रंजिश नहीं थी। पूर्व में हुए विवाद के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर, देवेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
 
विज्ञापन

आते ही गाली गलौज कर दी शुरू
इस्लाम ने पुलिस को बताया कि जब देवेंद्र पर आरोपी हमला कर रहे थे, तो मैं भी वहां पर पहुंच गया। आते ही आरोपियों ने देंवेंद्र के साथ गाली गलौज शुरू कर दी थी। वे चाकू, तमंचों से लैस थे। बीच बचाव करने के कारण मुझ और मेरे बेटे पर भी हमला बोल दिया। हमला क्यों बोला, उसे इसकी जानकारी नहीं है। पूर्व में भी एक बार दोनों पक्षों के झगड़े होने की बात इस्लाम ने पुलिस को बताई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें