फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद मुक्त होने पर ही गांवों का विकास संभव : मिश्रा

Sat, 06 Jun 2026 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश का स्वागत करते अधिवक्तागण। (मवाना)
विज्ञापन
सिविल जज जूनियर डिविजन का जिला जज ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने सिविल जज जूनियर डिवीजन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनके सुझाव लिए। अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन एवं न्यायालय की सुविधाओं के संबंध में विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए।

अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी पूर्व तैनाती जनपद मिर्जापुर में रही है, जहां उनके प्रयासों से 25 ग्रामों को लिटिगेशन फ्री (वाद-मुक्त) बनाया गया। उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि जब ग्राम वाद-विवाद एवं मुकदमों से मुक्त होंगे तभी वहां वास्तविक विकास संभव हो सकेगा। जनपद न्यायाधीश ने मवाना न्यायालय के संबंध में कहा कि यहां नियमित अंतराल पर मध्यस्थता (मेडिएशन) कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है, जिससे अधिकाधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता (कामिल), राजीव कंसल एडवोकेट, पंकज नागर एडवोकेट, आदेश शर्मा एडवोकेट, संजीव चौहान एडवोकेट, शुभम जैन एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें