शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज के होनहार छात्र देवांश आत्रे ने परिवहन विभाग द्वारा आयोजित मंडलीय भाषण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय पहुंचने पर छात्र देवांश आत्रे को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
28 दिसंबर को एआरटीओ कार्यालय सहारनपुर में आयोजित मंडलीय भाषण प्रतियोगिता में विषय सड़कसुरक्षा एक चुनौती में छात्र देवांश आत्रे ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में चयन हुआ। कालेज लौटने पर छात्र देवांश आत्रे का कालेज अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत कर बधाई दी। इस मौके पर फूल कुमार, रामनाथ, सतीश आत्रे, धीर सिंह, शिवकुमार, साकेत निर्वाल नीरज शर्मा, घनश्याम सारस्वत, लक्ष्मी गर्ग आदि मौजूद रहे।