फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: करनाल के देव ने सींगरा के समुन को हराया

Mon, 18 May 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बिडौली । क्षेत्र के बावरिया कॉलोनी में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान । संवाद
विज्ञापन
बिडौली। बावरिया कॉलोनी में रविवार को आयोजित दंगल में शामली के अलावा आसपास के राज्यों के पहलवानों ने भी दम दिखाया। फाइनल मुकाबला करनाल के पहलवान देव व सींगरा के पहलवान समुन के बीच हुआ। करनाल के पहलवान देव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

हर मुकाबले में पहलवानों ने दम दिखाया। जिससे दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता रहा। प्रतियोगिता का संचालन रेफरी जयसिंह ने निष्पक्षता और बेहतरीन अंदाज में किया। आयोजन में कई रोमांचक मुकाबले रहे।करनाल के पहलवान सुनील और बरनाउ के पहलवान आरिफ के बीच हुए मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
दोनों पहलवानों के बीच लंबे समय तक कांटे की टक्कर चली, जिसमें अंततः बराबर का मुकाबला रहा। इसके अलावा पहलवान तालिब और आरिफ के बीच हुए मुकाबले ने भी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और ताकत का प्रदर्शन कर अखाड़े में खूब वाहवाही बटोरी। फाइनल मुकाबले में सिंगरा के पहलवान समुन ओर करनाल के देव के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन

हर दांव पर दर्शकों की सांसें थम गईं और अखाड़ा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। मुकाबले के अंत में करनाल के पहलवान देव ने बाजी मारी। जयसिंह, दर्शन सिंह, सुखवंत सिंह, रामकुमार, राजकुमार, प्रधान ओमबीर तोमर ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पदम मेंबर, राजकरण, दर्शनसिंह, महमूद, सूबेद्दीन मंगल सिंह, मानसिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें