शामली। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। मिलावटी खाद्य पदार्थों में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च और सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
मावे की शुद्धता ऐसे पहचानें : खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के अनुसार, खोया या मावा खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। थोड़ा सा मावा हाथ में लेकर रगड़ने पर उसकी बनावट और चिकनाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। साबुन जैसा स्वाद या असामान्य गंध आने पर उसे खरीदने से बचें। हालांकि, घरेलू तरीकों से मिलावट की पूरी पुष्टि नहीं हो सकती।