फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रोलिक सिस्टम से पकड़ेंगे बेसहारा गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर और कस्बों में घूमने वाले बेसहारा गोवंश अब आसानी से पकड़े जा सकेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन से मिले बजट से शामली और कैराना नगरपालिका ने कैटल कैचर वाहन को खरीद लिया है। इसमें लगे हाइड्रोलिक सिस्टम से पशु को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर और कस्बों में सड़कों और बाजारों में बेसहारा गोवंश के घूमने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने कई बार पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया, लेकिन पर्याप्त इंतजाम न होने से पालिका कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती। दो माह पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की दो नगरपालिका शामली और कैराना को करीब 17-17 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। इस बजट से शामली और कैराना दोनों नगरपालिका ने कैटल कैचर वाहन खरीदे है।ं पालिका अधिकारियों का कहना है कि हाइड्रोलिक सिस्टम से युक्त इस वाहन से बेसहारा गोवंश को पकड़ने में आसानी होगी। कैराना नगरपालिका के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिले बजट से कैटल कैचर वाहन खरीदा गया है।
इस तरह से काम करेगा कैटल कैचर वाहन
कैटल कैचर वाहन में पीछे की तरफ हाइड्रोलिक सिस्टम लगा हुआ है। इस वाहन को शहर में अगर कहीं पर बेसहारा गोवंश मिलता है तो उसे वहीं पर खड़ा कर पीछे की तरफ हाइड्रोलिक सिस्टम से लोहे की बड़ी प्लेट नीचे की तरफ जमीन के समानांतर आ जाएगी। उस पर पशु आसानी से चढ़कर अंदर चला जाएगा। इसके बाद हाइड्रोलिक सिस्टम से प्लेट को ऊपर उठाया जाएगा जिससे वाहन का पीछे का हिस्सा बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

कोट
शहर में बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन से बजट जारी किया गया था। इस बजट से शामली और कैराना नगरपालिका में हाइड्रोलिक सिस्टम से युक्त कैटल कैचर वाहन खरीदे गए हैं। इस वाहन की मदद से आवारा पशु आसानी से पकड़ में आ सकेंगे। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें