फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र होने के बावजूद सड़क किनारे डाला जा रहा कचरा

Sat, 24 Jan 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो --- गढ़ीपुख़्ता। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में ऊन थानाभवन रोड पर सड़क प
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में ऊन-थानाभवन रोड से ईदगाह वाले रोड पर तालाब और सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है, अपशिष्ट प्रबंधन कूड़ा निस्तारण केंद्र पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद भी कूड़ा वहां नहीं डाला जा रहा है। घरों से निकलने वाला कूड़ा गांव की मुख्य सड़कों के किनारों पर डाला जा रहा है। इससे रोड पर आने-जाने वाले राहगीरों व स्कूल जाने वाले बच्चों को मुंह पर कपड़ा लपेटकर चलना पड़ता है। ग्राम प्रधान एवं आलाधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बोले ग्रामीण

ग्रामीण मोनीश खान ने बताया कि ईदगाह तालाब के किनारे सड़क पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है।अपशिष्ट प्रबंधन कूड़ा केंद्र पर कूड़ा न डालकर सड़क किनारे डाला जा रहा है।

सूर्य प्रताप सैनी ने बताया कि ऊन–थानाभवन रोड से ईदगाह जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इस रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों, मस्जिद जाने वालों एवं राहगीरों को मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन


शुभम सैनी ने बताया कि खुले में कूड़ा डालने से सड़क किनारे लावारिस कुत्तों के झुंड रहते हैं, जिससे राहगीरों को डर लगता है।

विजय सैनी ने बताया कि गांव में सफाई का कार्य केवल कागजों तक सीमित रह गया है। सफाई व सिल्ट कार्य के नाम पर लाखों रुपये सरकारी खाते से निकाले जाते हैं, लेकिन धरातल पर काम नहीं दिखता।
विज्ञापन

गढ़ी अब्दुल्ला खां में ऊन-थानाभवन रोड से ईदगाह वाले रोड पर तालाब किनारे कूड़ा डालने का मामला संज्ञान में नहीं है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
संदीप अग्रवाल, डीपीआरओ शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें