फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव गागोर के जंगल में पांच दिन पहले हुई चालक की हत्या में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दो दिसंबर की सुबह गांव गागोर के निकट शुगर मिल को जाने वाले रास्ते पर ईंख के खेत से एक व्यक्ति का गोली लगा एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा निवासी मोहल्ला ब्राहमणान झिंझाना के रूप में हुई। मृतक के भाई रामकुमार ने थाना झिंझाना पर प्रदीप उर्फ टीनू निवासी गांव दरगाहपुर, रोहित निवासी गांव ताना और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने तीन आरोपी निरंकार निवासी गांव दरगाहपुर, दीपक उर्फ लीला निवासी गांव जिवाना थाना बिनौली जनपद बागपत और रोहित निवासी गांव ताना थाना गढ़ीपुख्ता को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना था कि कार लूटने के इरादे से चालक की हत्या की गइ थी। इस केस में दो आरोपी प्रदीप उर्फ टीनू और सचिन उर्फ जोंटी फरार चल रहे थे। सोमवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चालक की हत्या में वांछित सचिन उर्फ जोंटी निवासी गांव दरगाहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें