फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजने उमड़े श्रद्धालु

Fri, 13 Nov 2015 12:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कांधला/जलालाबाद। रोशनी का त्यौहार दीपावली- गोवर्धन का त्यौहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने आतिशबाजी की। शहर के घरों-परिवार मे गोबर का गोवर्धन बनाकर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों, गोशालाओं में अन्नकूट का भंडारा आयोजित करके कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया।  
विज्ञापन


बुधवार को घरों में सुबह के समय अमावस्या पूजन शाम को महालक्ष्मी, गणेश, सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की गई। पितर देवताओं-ग्राम देवताओं  की विशेष पूजा अर्चना के  लिए मंदिरों में भारी भीड़ रही। शाम के समय आतिशबाजी- पटाखे छुड़ाकर पूरी रात जश्न मनाया।

वृहस्पतिवार को घरों में गोबर का गोवर्धन बनाकर गन्ने से विशेष पूजा अर्चना की और मनोकामनाएं मांगी। नगर के श्रीहनुमानधाम, बलभद्र मंदिर, गुलजारी वाला मंदिर, भाकूवाला, भोलेश्वर महादेव मंदिर, श्रीबालाजी धाम, साईधाम, श्रीसत्यनारायण मंदिर, गोशाला भवन पर अन्नकूट का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कढ़ी चावल का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
विज्ञापन


श्रीहनुमान धाम पर अन्नकूट की विशेष पूजा अर्चना अजनी तिवारी ने संपन्न कराई। मुख्य यजमान वेदप्रकाश तायल,  विपिन तायल, विकास तायल, क्षमा तायल, निधि तायल, डाक्टर अशोक सिघल, राजेंद्र  प्रसाद बंसल का सहयोग रहा। जलालाबाद कस्बे में  दीपावली- गोर्वधन के त्यौहार रंगीन रोशनी मे नहा उठा। प्रात: से  ही दूरदराज से परिवारों ने अपने बच्चों बड़ो के साथ, पितृ देवताओं के  स्थानों पर जाकर पूजा अर्चना प्रार्थना की और अपने परिवार के लिए सुख शान्ति समृद्धि की कामना की। 

सुबह के समय पितृ अमावस्या दीपावली,  सायंकाल महालक्ष्मी की पूजाकर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। रात्रि में  बच्चों ने आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।

 बृहस्पतिवार को कस्बे के मन्दिर सनातन सतसंग भवन  धर्मशाला, बोहरान मन्दिर, राधाकृष्ण मन्दिर, मोती बाजार- हनुमान मन्दिर, मन्डी भास्कर गज षिव मन्दिर आदि कई स्थानो पर गोवर्धन पूजा कर भगवान कृष्ण को भोग लगाकर कढ़ी-चावल  और  खीर का श्रद्धालुओं ने  प्रसाद ग्रहण किया।

 कार्यक्रम में पीरथ पाल, मिठ्नलाल,, सुभाष  माहेश्वरी, अनिल चावला, अशोक सैनी, आदेश , मुकेश मित्तल, ब्रजमोहन, आशुतोष  शर्मा, बोधराज नारंग, रोमिल मिततल, राजेन्द्र भगत, मुकेश शास्त्री, राजकुमार कंसल आदि रहे।

कांधला कसबे में  गोर्वधन के त्यौहार पर लक्ष्मी नारायण मन्दिर, सूरज कुंड महादेव मन्दिर, तालाब शिव मन्दिर, माता शॉकम्भरी देवी मन्दिर, ठांकुर द्वारा मन्दिर सहित अन्य मन्दिरों में भगवान गोवर्धन की विशेष पूजा अर्चना करने के पश्चात अन्नकूट व कढ़ी-  चावल, पूरी-  हलवे  के प्रसाद का भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें नगर के हजारों लोगों ने मन्दिर जाकर प्रसाद ग्रहण किया।

देर शाम तक मन्दिरों में पूजा अर्चना करने के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान मोहनलाल चावला, राकेश मित्तल, महावीर प्रसाद , संजय मित्तल, मनोज शर्मा, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें