फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलचल तेज: डिप्टी सीएम बोले- गठबंधन में नहीं कोई नेता, देख रहे PM बनने का सपना, UP में सभी सीटें जीतेगी भाजपा

Sat, 23 Sep 2023 05:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई। भाजपा के बड़े-बड़े नेता जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। शनिवार को शामली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कोई नेता नहीं है लेकिन हर कोई प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है। केशव ने कहा कि 2024 में यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन में कोई नेता नहीं है, न ही कोई नीति है। भाजपा के पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसा अच्छा नेता है। गठबंधन में हर कोई प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन से भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कैराना ही नहीं यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर विजय रथ को आगे बढ़ाएगी। दावा किया कि 2047 तक भाजपा का कमल खिलता ही रहेगा।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शामली और अन्य स्थानों पर जितना विकास डबल इंजन की सरकार ने किया है, उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। शामली की यदि बात की जाए तो जिला बनने के बाद सबसे अधिक विकास भाजपा सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि कैराना या फिर यूपी के अन्य जिलों में अब कोई पलायन नहीं करता बल्कि गुंडों और माफिया को भागने को मजबूर होना पड़ रहा है। विकास की सुगंध प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही है। भाजपा सरकार ने हाल ही में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य करते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पास कराकर उन्हें उपहार देने का काम किया है।

कहा कि देखने में आ रहा है कि चाहे पशुचर, तालाब या फिर सरकारी भूमि हो, अधिकतर पर 90 प्रतिशत भूमाफिया ने अवैध रूप से कब्जे किए हुए हैं, जबकि 10 प्रतिशत कब्जे गरीबों के हैं। इसलिए प्रशासन को अभियान चलाने को कहा गया है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि गरीबों को हटाने से पहले उनके बसानें की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द भुगतान कराएं। यदि इसके बाद भी किसी तरह की दिक्क्त आती है तो शासन को अवगत कराए। किसानों को परेशान नहीं होने दें। कहा कि जो किसान नलकूप चलाते हैं, उनका बिल खुद सरकार वहन करेंगी। मीटर इसलिए लगवाए जाते हैं कि ताकि सरकार कितनी बिजली खर्च हुई, उसका आंकलन कर किसानों का भुगतान कर सके।

यह भी पढ़ें: मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था
विज्ञापन

डिप्टी सीएम शनिवार को सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से शामली की नई पुलिस लाइन पहुंचे थे। इसके बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। इसके बाद कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर लोगों की सुनवाई करने, भ्रष्टाचार नहीं करने के निर्देश दिए। कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शामली के बाद डिप्टी सीएम शाम 3:30 बजे बागपत के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: हत्या: सन्नी नशे में है, रास्ते से हटाने का सही मौका! पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति को दी खौफनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें