फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ईशपाल सिंह के सिर सजा बार अध्यक्ष का ताज

Sat, 17 Jan 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना बार एसोसिएशन महासचिव सरवेज जंग-संवाद
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी गठन के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर ईशपाल सिंह, महासचिव पद पर सरवेज जंग व कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार शर्मा विजयी घोषित किए गए। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कचहरी में जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 9 बजे से बार भवन में मतदान शुरू कराया गया। अपराह्न तीन बजे तक 419 में से 412 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शाम साढे 7 बजे मुख्य चुनाव आयुक्तगणों ने परिणाम घोषित किए। अध्यक्ष पद पर 223 मत प्राप्त करके ईशपाल सिंह निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र चौधरी को 45 मतों से हराया। शैलेंद्र चौधरी को 178 व अवनीश गोयल को 11 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर सरवेज जंग 215 मत प्राप्त करके निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने शहजाद अहमद को 23 मतों से हराया। शहजाद अहमद ने 192 मत प्राप्त किए।
कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार शर्मा 257 मत प्राप्त करके निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार प्रजापति को 165 मतों से हराया। राकेश प्रजापति को 92 व अखलाक को 62 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह 253 मत प्राप्त करके विजयी घोषित किए गये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सतपाल को 153 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश पुंडीर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सहसचिव पद पर जानशेर अली व सह सचिव पुस्तकालय पद पर अदनान विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ सदस्य पद पर खड़क सिंह चौहान, महिला अधिवक्ता पंकज, महेंद्र सिंह व विनय शर्मा विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

कनिष्ठ सदस्य पद पर अमीर हैदर, तहसीम अहमद, महताब व खालिद अली निर्वाचित किए गए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों के गले में फूल मालाएं पहनाई तथा मिष्ठान वितरित किया। इसके अलावा कचहरी में जमकर आतिशबाजी भी की गई। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष ईशपाल सिंह पहली बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इससे पहले वे महासचिव पद पर रहे हैं।
अधिवक्ताओं के हित में किए जाएंगे कार्य
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ईशपाल सिंह ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि सबसे पहले अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य किए जाएगे। बार का हित सबसे पहले रखा जाएगा। कोई भी अधिवक्ता दूसरा वकालत नामा नहीं डालेगा। परमिशन के बाद ही दूसरा वकालत नामा डाला जाएगा।

कैराना बार एसोसिएशन महासचिव सरवेज जंग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें