फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घने कोहरे की चपेट में रहा जिला, ठिठुरन बढ़ी

Sun, 01 Feb 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में मेरठ करनाल मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में फिर बदलाव आया है। शुक्रवार आधी रात के बाद से शनिवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण वाहनों को सड़कों पर धीमी गति से चलना पड़ा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को पाला पड़ा और आधी रात के बाद कोहरा छाना शुरू हो गया था। शनिवार सुबह को हर तरफ घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम होने के कारण नजदीक का भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के साथ बूंदों के रूप में फुहारें पड़ती रहने से सड़के गीली रही। पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही।
सुबह के समय ठंड के चलते सड़कों पर आवाजाही कम होने से बाजार सूने रहे। दोपहर एक बजे धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली, लेकिन शीतलहर चलने से मौसम में ठंड बनी रही। शाम पांच बजे के बाद मौसम में फिर से ठंड बढ़नी शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि रविवार को सुबह एक बार सात बजे धूप निकलने के बाद साढ़े सात बजे से साढ़े 10 बजे तक बूंदाबांदी होने के आसार है। इसके बाद बादलों के साथ धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहने की संभावना है। थानाभवन क्षेत्र में खेतों और खुले इलाकों में पाले की सफेदी दिखाई दी, जिससे फसलों पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीज पहुंचे कम, वायरल के रहे ज्यादा
शामली। ठंड के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले कम रही। ओपीडी में 575 मरीजों ने नया पर्चा बनवाकर उपचार कराया जबकि 217 मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने पहुंचे। अन्य दिनों में ओपीडी में 1200 के आसपास मरीज इलाज के लिए पहुंचते है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि ज्यादातर ठंड लगने से नजला, जुकाम, खांसी के करीब 300 मरीज रहे। इसके अलावा हड्डी संबंधी रोगों के 200 के लगभग मरीज आए। सभी मरीजों की जांच दवा दी गई।
विज्ञापन

पिछले सात दिन में तापमान की स्थिति
30 जनवरी - 19- 09
29 जनवरी - 14 - 12
28 जनवरी - 14-12
27 जनवरी - 17-07
26 जनवरी - 18 - 07
25 जनवरी - 17 - 07

शामली में मेरठ करनाल मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

शामली में मेरठ करनाल मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें