फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टंकी निर्माण में लगे मजदूर की एचटी लाइन की चपेट में आकर हुई मौत

Sun, 01 Feb 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना में निर्माणधीन पेयजल टंकी के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली
विज्ञापन
झिंझाना। ग्राम रंगाना में जल निगम की पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बदायूं के मजदूर धर्मेंद्र की मौत हो गई। जबकि यहां काम कर रहे आठ मजदूर बाल-बाल बच गए। इस दौरान कई घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

रंगाना गांव में पेयजल टंकी निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह बदायूं के नोसाना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (25) पुत्र नन्हा और अन्य मजदूर टंकी पर लोहे की प्लेट और सरिया लगाने का कार्य कर रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान सरिया पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गया। करंट लगने से मजदूर धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पास में ही कार्य कर रहे नोसाना के निवासी मजदूर कैलाश, उदयवीर, जयबीर, प्रमोद, मोहित, मुख्तार को करंट के झटके लगे। लगभग आठ मजदूरों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। ठेकेदार कैलाश निवासी बदायूं ने बताया कि मजदूर नियमित रूप से कार्य कर रहे थे और किसी को अंदेशा नहीं था कि सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा जाएगा। हादसे के बाद निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया है। हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग : ग्रामीण अनुज कुमार, मनोज, सुनील का कहना है कि गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हादसा हो सकता है। लाइन को जल्द से जल्द यहां से शिफ्ट कराया जाना चाहिए।

झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना में निर्माणधीन पेयजल टंकी के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली

झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना में निर्माणधीन पेयजल टंकी के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें