फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर फैला कोहरा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार सुबह छाया कोहरा और बादल दोपहर तक छा रहे हैं। दोपहर एक बजे के बाद अच्छी खासी धूप निकलने से मौसम गरम हो गया। दिन का तापमान 26 और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन में सुबह का कोहरा-बादल खत्म नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार रात नौ बजे शुरू हुआ कोहरा पूूरी रात छाया रहा। शनिवार सुबह छाया कोहरा दोपहर 12 बजे तक रहा। दोपहर बाद आकाश में बादल और कोहरा खत्म होने के बाद धूप निकली। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। पिछले 24 घंटे में दिन और रात का पारा स्थिर रहा। दिन का तापमान 26 और रात का तापमान 12 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया। अगले सप्ताह में मौसम गर्म रहेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर सुबह का कोहरा अभी दो दिन तक और रहेगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 30 न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री से अधिक तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें