शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए जाते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
शामली। फतेहपुर जिले में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एडीएम संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने फतेहपुर में तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों को कम से कम 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। मुकदमे से संंबंधित वादी और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
मृतक परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी, परिवार के बच्चों को आजीवन मुफ्त शिक्षा, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शांता कुमार प्रधान, कपिल खाटियान, गय्यूर हसन, इमरान अली, रोहित शर्मा, मोहित आदि शामिल रहे।