फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 21 Sep 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना तहसील में पश्चिम उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर - फोटो : mathura
विज्ञापन
शामली। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को जिले की शामली समेत तीनों तहसीलों पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगाी। शामली में अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसियेशन शामली के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपने चैंबरों, तहसील की सभी दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखते हुए धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पिछले 40 सालों से अधिवक्ता व आम जनता आंदोलन कर रही है, लेकिन इसके बाद भी सरकार इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने सरकार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाते हुए करीब 15 मिनट का सांकेतिक जाम भी लगाया। इसके बाद जाम को खोल दिया गया। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, प्रदीप पंवार, सन्नी निर्वाल, प्रताप राठौर, रामकुमार वर्मा, मुकेश गर्ग, जगत प्रसाद कौशिक आदि मौजूद रहें। nकैराना में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक दिया गया धरना, मानव श्रृंखला बनाई : कैराना/ऊन। बार एसोसिएशन कैराना ने कस्बे में जिला न्यायालय शामली एट कैराना कचहरी के मुख्य द्वार पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन कर पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन कैराना के साथ नगरपालिका परिषद के सभासद राशिद अली, शाहिद, हारून कुरैशी तथा कैराना ब्लाक प्रमुख हर्षल चौधरी और अन्य व्यापारी संगठनों के अध्यक्ष सचिव सहित क्षेत्र के लोग अधिवक्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल रहें। इस दौरान मुख्य द्वार के सामने मुख्य चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ब्रह्मपाल चौहान, करतार सिंह, जयपाल सिंह, शहजाद मालिक, नदीम अहमद, मेहरबान कुरैशी, संजीव चौहान, उदय सिंह, विनोद सिंह, अर्चित पंवार, सलमान, रिजवान, दीपक शर्मा, अंकित चौहान, दिनेश चौहान, सलीम अली, अफसर अली, शगुन मित्तल आदि मौजूद रहे। धरने पर बार के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ व महासचिव राजकुमार चौहान ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
उधर, ऊन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता शनिवार को कार्य से विरत रहें तथा धरना प्रदर्शन किया। बाद में खंडपीठ बनाने की मांग को लेक एसडीएम संदीप त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र ही खंडपीठ बनाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन मलिक, महासचिव अनुज वशिष्ठ, सम्राट चौधरी, शादाब खान ,सत्यवीर सिंह,नवीन सरोहा,सतीश कुमार, सुरेंद्र, विपिन,अमित कुमार आदि शामिल रहें।

कैराना तहसील में पश्चिम उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें