कांधला में एमएलसी विरेंद्र सिंह से मिलता गुर्जर समाज का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : SHAMLI
कैराना कोतवाल को निलंबित करने की मांग
कांधला: कैराना कोतवाली में तैनात महिला दरोगा के समर्थन में गुर्जर समाज का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री एवं एमएलसी विरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे कोतवाल को निलंबित कराने की मांग की।
कैराना कोतवाली में तैनात महिला दरोगा अंजू ने कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा पर उत्पीड़न करने सहित गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को गुर्जर समाज के 15 लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल संजीव चौधरी प्रधान के नेतृत्व में पूर्व मंत्री एवं एमएलसी विरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल प्रेमवीर राणा को निलंबित कराने की मांग की। एमएलसी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि मामले में उच्चाधिकारियों सहित सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि 27 नवंबर तक कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो गुर्जर समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर रवि चौहान, सुधांशु चौहान, रणवीर प्रधान, अवनीश चौहान, मनोज चौहान, सुंदर प्रधान, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।