शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते स्कूल संचालक।
- फोटो : SHAMLI
प्राइवेट स्कूल खोलने की मांग
शामली। उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा ने बेसिक शिक्षा से संबद्ध प्राइवेट स्कूल खोले जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है।
सोमवार को महासभा के जिलाध्यक्ष अनुज गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा से संबद्ध प्राइवेट स्कूल बंद होने से छात्रों का सत्र 2020-21 खराब हो रहा है। सरकार द्वारा ई पाठशाला, प्रेरणा एवं दीक्षा एप आदि के माध्यम से भी सरकारी स्कूलों के एक तिहाई बच्चे बुलाए जा रहे हैं, जबकि प्राइवेट स्कूल पूरी तरह बंद है। उन्होंने छात्र एवं शिक्षक हित में मांग की कि जिस प्रकार माध्यमिक विद्यालय खोलने की अनुमति दी गई है, उसी प्रकार बेसिक शिक्षा से संबद्ध प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल खोलने की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर चंदकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, रामनिवास सैनी, हरेंद्र राणा, सुनील धीमान, विजय गर्ग, गुफरान अली, शेखर पंवार, विनोद मित्तल, इमरान, मनोज सैनी, प्रविंद्र कुमार, गया प्रसाद मौर्य, नरेंद्र कुमार, महेश सिरोही व रिजवान अहमद मौजूद रहे।