सुभाष चौक हॉटस्पॉट से मुक्त करने की मांग
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने विधायक तेजेंद्र निर्वाल को ज्ञापन देकर सुभाष चौक हॉटस्पॉट एरिया को सील से मुक्त कराए जाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को शहर के सुभाष चौक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल को कोरोना योद्धा सम्मान प्रतीक व फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने पूरे कोरोना संकटकाल में जनता की पूरी सेवा एवं सहयोग किया है। विधायक को ज्ञापन देकर सुभाष चौक हॉटस्पॉट एरिया को सील से मुक्त कराए जाने की मांग की। व्यापारियों ने शिव मूर्ति पर जाकर लोगों को मास्क देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, महेश धीमान, बृजेश गर्ग, राम दयाल गुप्ता, यातायात प्रभारी भंवर सिंह मौजूूद रहे।