फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सहायकों को अनावश्यक ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इसमें मांग की गई कि कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों को अनावश्यक ड्यूटी पर न लगाया जाए और उन्हें उनके मूल कार्य पर ही केंद्रित रहने दिया जाए।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि कृषि भूमि और खसरा पड़ताल का कार्य राजस्व विभाग का मूल दायित्व है, जिसे हमेशा से लेखपालों द्वारा किया जाता रहा है। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ के निर्देशों में भी यह स्पष्ट है कि भूलेख-खसरा से संबंधित कार्य डिजिटल क्राॅप सर्वे प्रक्रिया के माध्यम से लेखपालों द्वारा ही किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा लेखपालों की संख्या कम होने के कारण समय की बचत हेतु आवश्यकता पड़ने पर प्राइवेट सर्वेयर, कृषि, विकास, उद्यान, गन्ना एवं पंचायतीराज विभाग के कार्मिकों का सहयोग लिए जाने का प्रावधान किया गया है। संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इस बार कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों को उनके मूल दायित्वों से हटाकर अनावश्यक ड्यूटी पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि यदि शासनादेश के बावजूद राजस्व विभाग के लेखपालों को डिजिटल क्रॉप सर्वे से मुक्त रखा जा रहा है तो यह कार्य प्राइवेट सर्वेयर या अन्य संविदाकर्मियों से कराया जाए, न कि कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों से। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें