कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देते शिव सेना के कार्यकर्ता। कार्यकर्ता
बनत। शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से प्रधानमंत्री के नाम कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी यूपी कृषि, उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। अलग राज्य बनने से प्रशासनिक व्यवस्था जनता के करीब पहुंचने और विकास को गति मिलने की बात कही गई। ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना और हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ बनाए जाने की मांग भी की गई। संगठन ने क्षेत्र की आबादी और बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए इन मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया। ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम कलक्ट्रेट में सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में रामनाथ, संदीप जोजर, कृष्ण पाल, सूरज, दीपक, अंकित कुमार, कुलदीप, सुरेश कुमार और सेकी सैनी आदि मौजूद रहे।