फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आयुष मलिक का वीडियो वायरल, बोला- प्रॉपर्टी का मुझे कोई लालच नहीं

Fri, 02 Oct 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
आयुष मलिक।
विज्ञापन
शामली। शहर के चर्चित आयुष धर्मांतरण प्रकरण में बृहस्पतिवार को आयुष मलिक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में आयुष कहता दिखाई दे रहा है कि वह जहां भी है, खुश है और उसे प्रॉपर्टी का कोई लालच नहीं है।
विज्ञापन

उसने कहा कि प्रॉपर्टी पिता की है और आज भी उनकी है, आगे भी उनकी ही रहेगी। उसे कोई दिक्कत होगी तो वह पुलिस को बता देगा। वायरल वीडियो में आयुष कह रहा है कि उसने करीब 5 दिन पहले ही उसने अपनी मां से बात कर बता दिया था कि उसके अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। वीडियो में उसने अपने पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आयुष ने कहा कि वह अभी थोड़ा समय ले रहा है।
पिता ने पुलिस से की थी शिकायत


आयुष के पिता देवराज मलिक ने दो दिन पहले पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर आयुष को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिकायत में कहा था कि इसके बाद से आयुष का कोई पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



संपत्ति हड़पने के आरोप में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
दवा कारोबारी देवराज मलिक ने छह जून को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि संपत्ति हड़पने के लिए उनके पुत्र आयुष मलिक को शहर निवासी चांदनी कुरैशी ने प्रेमजाल में फंसाया और अपने परिवार के साथ मिलकर उसका धर्मांतरण कराया। मामले में चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी और तीन मौलवियों समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उसके पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया था। बाद में तीनों आरोपी न्यायालय से जमानत पर रिहा हो गए थे।
वायरल वीडियो की कराई जाएगी जांच
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो के संबंध में फिलहाल जानकारी नहीं है। वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें