जलालाबाद के पास ट्रामा सेंटर बनवाने की मांग
शामली, जलालाबाद। लोगों ने ट्रामा सेंटर का निर्माण कस्बे के निकट कराने की मांग की है। एक समाजसेवी ने ट्रामा सेंटर के लिए दो बीघा जमीन भी दान देने की पेशकश की है।
भाजपा नेता ठाकुर सोमवीर सिंह, जनेश्वर सैनी, डॉक्टर सुभाष चंद्र पाल, नामित सभासद नरेश शर्मा, बबली कश्यप, अशोक कोरी आदि ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा से ट्रॉमा सेंटर निर्माण कस्बे के निकट कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जलालाबाद से सहारनपुर जनपद के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर ननौता तक, गंगोह मार्ग पर तीतरो तक ट्रामा सेंटर का लाभ मिलेगा। प्रशासन ने इसके लिए थानाभवन के निकट जो भूमि चयनित की है वहां सड़क दुर्घटनाओं व अन्य घटना में गंभीर घायलों के लिए पहुंचने में काफी परेशानी होने की संभावना जताई जा रही है। जलालाबाद के मोहल्ला अमानत अली निवासी शेर जमा खान की गंगा मार्ग रेलवे फाटक कृषि भूमि है। उन्होंने इस भूमि में से दो बीघा भूमि ट्रामा सेंटर के लिए देने की पेशकश की है।