कोरोना अभियान में कार्य की अनुमति की मांग
शामली। आल इंडिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में एडीएम को दस सूत्रीय ज्ञापन देकर स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना उन्मूलन के लिए कार्य संचालन हेतु समाज सेवा करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। एडीएम अरविंद कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में कोरोना से बचाव के लिए समाज में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन की जन जागरूकता कार्य, जिले के लिए क्वांरटाइन सेंटरों व शेल्टरहोम्स की देखरेख व निगरानी और वहां की सरकारी व्यवस्थाओं में संचालन में हाथ बंटाने का कार्य, कंटेनमेंट जोन, हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा की जाने वाली नागरिक तक आपूर्ति, मेडिकल टीम का सहायक कार्य दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डाक्टर कर्णपाल सिंह, रीबन कुमार, प्रभात गौतम, कृष्णपाल, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
गड़बड़ी की आशंका जताई
शामली। जसाला गांव के मेनपाल सिंह ने डीएम को एक शिकायत भेजकर शौचालय निर्माण में गड़बड़ी, अपात्र लोगों की पेंशन स्वीकृत कराने की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है।