फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगाने और दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रिश्तेदारी के एक युवक का उसके घर आना-जाना रहता था। आरोप है कि इस बीच आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने मामले को गंभीरता के साथ लेकर आरोपी युवक व उसके साथी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने खंद्रावली के जंगल से अगवा युवती को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी दोनों युवक पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस अगवा युवती को बरामद कर थाने ले आई। आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में मारपीट व पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला रायजादगान में घर में घुस कर अभद्रता करने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें मोहल्ला निवासी दो सगे भाई घायल हो गए थे। घायलों ने अपना उपचार कराकर पुलिस को नामजद कर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को घटना के संबंध में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया। दिनभर पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी रही। पुलिस वीडियो में मारपीट करने वालों को तलाश कर रही है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि शीघ्र ही मारपीट करने वाले आरोपियों को वीडियो के आधार पर चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आपस में झगड़ रहे आठ लोगों का चालान
कांधला। स्थानीय पुलिस ने नगर व क्षेत्र की अलग-अलग जगहों से आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनका शांति भंग में चालान कर दिया। रविवार को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला रामनगर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही है। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर नगर के रेलवे रोड से भी पुलिस ने दो लोगों को मामूली विवाद को लेकर झगड़ा करते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें