फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैठक में अनाथ बच्चों की मदद की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नानूपुरी में घास काटते समय सर्पदंश से महिला की मौत के बाद रविवार को ग्रामीणों ने एक बैठक कर मृतका के चारों अनाथ बच्चों के लिए आर्थिक मदद और आवास की व्यवस्था की मांग की। बैठक में ग्रामीणों ने परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

11 दिन पूर्व गांव निवासी विधवा गुड्डी देवी खेत पर घास लेने गई थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
गुड्डी देवी की मौत के बाद उनके चार बच्चे शिवानी (15), शिवा (13), अश्वनी (11) और सावन (8) अनाथ हो गए। मां के साये के बिना बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, लगातार हो रही बारिश से उनका जर्जर मकान भी ढहने लगा, जिससे बच्चे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन से बच्चों को नियम अनुसार आर्थिक मदद देने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर घटना पर संज्ञान लेने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जयवीर, सुरेश, हरिश्चंद्र, ओमप्रकाश, रघुबीर, श्रवण सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें