फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की मांग
विज्ञापन

शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करने बिजली, सड़क, खंड़जा, सोडियम लाइट आदि समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। उद्योग बंधुओं द्वारा विजय चौक से औद्योगिक क्षेत्र तक सड़कों के दोनों ओर खड़ंजा व सोडियम लाइट के संबंध में चर्चा की गई। उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने उद्योग बंधुओं की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना 7-8 बार बिजली के कट लगने से कार्य प्रभावित होता है। शहर के विजय चौक से औद्योगिक क्षेत्र तक सड़कों के दोनों और खड़ंजा व सोडियम लाइट लगाने के संबंध में चर्चा की गई। संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य का सर्वे हो गया है। शीघ्र ही जिला पंचायत की ओर से 21 सोडियम लाइट लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं को आश्वस्त किया कि समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। बैठक में शामली औद्योगिक क्षेत्र के सीमा विस्तार किए जाने की मांग उठाई गई। इस मौके पर आईआईए के चेयरमैन अशोक मित्तल, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, प्रवीण गोयल, अनुज गर्ग, अमित जैन, सहायक उपायुक्त उद्योग डॉक्टर बनवारी लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें