शामली। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शामली तहसील में एक दिवसीय धरना दिया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर हामिद हुसैन को सौंपा। ज्ञापन में कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद समझौते के तहत वादे को पूरा किए जाने, गन्ना मूल्य पांच रुपये घोषित किए जाने की मांग की।
मंगलवार को भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शामली तहसील में धरना दिया। सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक धरना चला। कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 43 दिन से आमरण अनशन पर हैं। उनकी मांगों को पूरा किए जाने, किसानों के ऋणमाफी किए जाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली का निजीकरण न किए जाने, कृषि पंपों के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने, घरेलू उपयोग कर्ताओं और दुकानों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने की मांग की है।
धरने की अध्यक्षता सरदार पाल्ला सिंह ने की। बाबा श्य्राम सिंह, शोकेंद्र पंवार, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल गुर्जर, ओमपाल सिंह मलिक, अशोक चौधरी, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान, युवा भाकियू अध्यक्ष आशीष चौधरी, अनिल मलिक, संजीव कुमार, आकाश चौधरी, कविता चौधरी, कमलेश पंवार मौजूद रहे। संचालन अरविंद खोड़समा और विदेश मलिक ने संयुक्त रूप से किया।
बाबा टिकैत की प्रतिमा का अनावरण करने की मांग उठी
शामली। दिल्ली देहरादून किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने आरके इंटर काॅलेज के गेट के सामने भाकियू संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पन्नी मे लिपटी प्रतिमा के अनावरण की मांग की है।