फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ एसपी से कार्रवाई की मांग

Fri, 07 Nov 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- कांधला पुलिस पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांधला निवासी ईंट भट्ठा व्यवसायी ने 10-12 लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कांधला पुलिस पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई। 007 और बाबा गैंग के एक दर्जन लोगों द्वारा पीड़ित ने घटना के तमाम सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस पर मामले में खानापूर्ति करने के भी आरोप लगाए।
कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी ईंट भट्टा व्यवसायी आरिफ व उसके परिजनों ने शुक्रवार को शहर के हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर आरिफ व उसकी पत्नी आसमीन और परिवार के लोगों ने बताया कि 30 अक्तूबर को कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी 10-12 लोगों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और शटर तोड़ दिया और घर में घुस गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में कांधला पुलिस को साक्ष्यों के साथ तहरीर दी गई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज न कर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तीनों आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पीड़ितों ने आरोपियों पर घर में तोड़फोड़ करते हुए जेवर व करीब छह लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया।
पीड़ितों का कहना है कि वे दो बार एसपी एनपी सिंह से मिले, उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन कांधला पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शानू का कहना है कि उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करजानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
पीड़ितों का कहना है कांधला निवासी एक व्यक्ति के साथ लेनदेन का विवाद हुआ था, जिसमें आरोपी पक्ष ब्याज के पैसे न देने का आरोप लगाते हुए उनके मकान पर कब्जा करने का कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने वाले आरोपी मुकिम गैंग व 007 गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन


-


छात्र को मारपीट कर घायल किया
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर के बाद कक्षा दस के छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बृहस्पतिवार शाम की बताई गई है। छात्र के पिता की तरफ से शहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें