फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर 15 प्रतिशत ब्याज दिलाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 04 Nov 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बनत। गन्ना भुगतान में देरी होने पर किसानों को 15 प्रतिशत ब्याज दिलाने की मांग को लेकर किसान एकता संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी परमवीर शास्त्री और अन्य किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गन्ना भुगतान में देरी से जुड़े ब्याज के रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि उच्च न्यायालय के 16 जुलाई 2026 के आदेश के बावजूद किसानों को ब्याज संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शामली गन्ना समिति में रिकॉर्ड मांगने पर किसानों को टालमटोल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की।
परमवीर शास्त्री ने कहा कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिलना चाहिए और देरी की स्थिति में नियमानुसार ब्याज दिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर किसान शामली गन्ना समिति में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रपाल सिंह, प्रताप सिंह, विकास कुमार, संजीव कुमार, राजबीर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें