फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले के 154 उपकेंद्रों पर शुरू होगी डिलीवरी और इमरजेंसी सेवा, 27 में ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। जिले के सभी 154 उपकेंद्रों पर जल्द ही डिलीवरी और इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएंगी। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की पहल पर जिले के 27 उपकेंद्रों पर डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। जहां पर इमरजेंसी में भी 24 घंटे मरीजों को उपचार मिल सकेगा। जल्द ही सभी उपकेंद्रों पर डिलीवरी की सुविधा शुरू होगी। लोगों ने भी डीएम की पहल की सराहना की है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले की छह सीएचसी शामली, कैराना, कांधला, झिंझाना, ऊन, थानाभवन और 25 पीएचसी पर डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। उपकेंद्रों पर डिलीवरी की सुविधा नहीं होने के कारण महिलाओं को उपचार के लिए क्षेत्र की सीएचसी और पीएचसी की दौड़ लगानी पड़ती है, जिसके कारण महिलाओं, उनके परिजनों को परेशानी होती थी।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने कई उपकेंद्रों का निरीक्षण किया तो उन्हें उपकेंद्रों पर डिलीवरी नहीं होने की कमी खली।
जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एएनएनम और स्टाफ नर्स को इस संबंध में विशेष ट्रेनिंग दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि ट्रायल के तौर पर जिले के 27 उपकेंद्रों पर डिलीवरी शुरू करा दी गई है। 15 दिन के अंदर शेखपुरा, गढ़ीपुख्ता, पिंजोखरा उपकेंद्रों पर भी डिलीवरी शुरू करा दी जाएगी। इसके बाद अन्य उपकेंद्रों पर डिलीवरी के साथ-साथ इमरजेंसी में लोगों को उपचार देने की सुविधा शुरू की जाएगी, ताकि लोगों को इमरजेंसी में उपचार के लिए इधर से उधर नहीं भटकना पड़े। सभी उपकेंद्रों को सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। प्रयास है कि महिलाओं, लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन

- जिले में 167 एएनएम कार्यरत, मिलती है प्रोत्साहन राशि
शामली। जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर 167 एएनएम तैनात हैं। जबकि 41 प्रशिक्षित स्टाफ है। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य स्टाफ को भी ट्रेनिंग देकर डिलीवरी के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। संसाधन भी जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उधर, आशाओं को डिलीवरी के लिए जांच कराने के बदले शहरी क्षेत्र में 200, डिलीवरी कराने पर 200 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की डिलीवरी के लिए जांचें कराने पर 300 और डिलीवरी पर 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है।


- इन उपकेंद्रों पर शुरू कराई डिलीवरी की सुविधा
एरटी, बधेव, इस्सोपुर खुरगान, कसेरवा खुर्द, पावटी, डूंडूखेड़ा, घसौली, कमरुद्दीननगर, खंद्रावली, हुरमजपुर, करौदा महाजन, खरड़, किवाना, लिसाढ़, नाला, सरनावली, सुन्ना, भाजू 2, बुटराड़ा, हाथी करौदा, काबड़ौत, लाक 1, बुंटा, चौसाना, हसनपुर, खोडसमा, टपराना।
वर्जन -
जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर डिलीवरी शुरू कराई गई है। प्रयास रहेगा कि जल्द ही अन्य उपकेंद्रों पर भी सुविधा को शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें