परिजनों के अनुसार, नौमान और अमन दिल्ली पहुंचने के बाद पार्किंग में कार खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हुए धमाके में नौमान इसकी चपेट में आ गया। बताया गया कि नौमान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। सीओ और थाना प्रभारी झिंझाना भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।
वहीं धमाके के कारणों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है।