फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--पांच अगस्त की शाम हर जिले में दीप जलाकर मनाएगे दीपावली-

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अगस्त में दीप जलाकर मनाएंगे दीपावली
विज्ञापन

शामली। विश्व हिंदू महासंघ शामली के जिलाध्यक्ष पंडित महेश कुमार शर्मा ने बताया कि पांच अगस्त को अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि शिला पूजन महोत्सव पर विश्व हिंदू महासंघ छह दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगा। महासंघ पांच अगस्त की शाम हर जिले में दीप जलाकर दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने सभी जिलाध्यक्षों को जारी किए गए निर्देश में कहा कि छह दिवसीय कार्यक्रम का श्रीगणेश एक अगस्त को सुंदरकांड के पाठ से होगा। तीन अगस्त को श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन के दिन भगवान शिव की पूजा, अर्चना, रुद्राभिषेक आरती कार्यक्रम, चार अगस्त को होली जैसा उल्लास उमंग का वातावरण तैयार करने के लिए प्रदेश के सभी कार्यकर्ता साथी सोशल साइट्स पर राम मंदिर निर्माण हेतु बधाइयां देंगे। सोशल साइट्स के माध्यम से विश्व हिंदू महासंघ पूरी दुनिया में शिला पूजन समारोह को विश्वव्यापी बनाएगा। सायंकाल ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ, अशोक सिंघल, रामचंद्र दास परमहंस, कोठारी बंधु तथा मंदिर आंदोलन में प्राण न्योछावर करने वाले कारसेवकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। पांच अगस्त को सुबह भगवा ध्वज का वितरण, दोपहर 12 से 12.30 तक अयोध्या की ओर मुंह करके श्रीराम आरती का पाठ करेंगे। सायंकाल दीपावली मनाएंगे। बाद में प्रसाद वितरण करेंगे। छह अगस्त को सभी जिला इकाइयां व सभी प्रकोष्ठ श्री राम मंदिर निर्माण हेतु किए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें