शामली। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत सभी मंडलों में शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के आवास पर जाकर दीप प्रज्वलित किए गए। शहीदों के परिवारों के साथ दीपावली मनाई।
शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा ने नेतृत्व मेें भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शामली के शहीद अमित कोरी के पिता से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। शहीद अमित कोरी का बलिदान क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करेगा। जिससे कि आने वाले समय में युवा देश सुरक्षा के लिए सेना के जवानों का मनोबल बढे़गा। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री देवाशीष वर्मा, नगर अध्यक्ष मनीष भटनागर, स्पर्श भटनागर , जुनेजा, वंश मेहरा, पारस भारद्वाज, वैभव शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अर्चित शर्मा आदि उपस्थित रहे।