फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप में शुभांगी, थाल में आशी प्रथम

Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में त्योहार उत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य मधु शर्मा और डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों का सृजनात्मक व कलात्मक कौशल का विकास करना है। दीप सज्जा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना व अपने देश की मिट्टी की खुशबू से प्रेरित होकर एक सच्चे देशभक्त देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए तत्पर रहें।

स्कूल डायरेक्टर अरविंद टंडन ने कहा कि थाल सज्जा व ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मनिर्भरता का विकास होता है। निर्णायक मंडल में मनोज शर्मा, शुभा तायल, जयदेव संगल रहे। प्रतियोगिता में कक्षा-3 से 5 तक प्रथम अंशमन, अक्षत द्वितीय, अनन्य बंसल तृतीय रहे। कक्षा-6 से आठ तक आरुषी जैन प्रथम, श्रृष्टि जैन द्वितीय, जिंज्ञासु अग्रवाल तृतीय रही। थाल सज्जा में कक्षा-9 से आशी प्रथम, तान्या द्वितीय, अंशुल व श्रुति जैन तृतीय रहे। दीप सज्जा में कक्षा-10 से शुभांगी गोयल प्रथम, गोरी नामदेव द्वितीय व  शिवांगी गोयल तृतीय स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


अंशिका, वंशिका और उत्सव प्रथम 
शामली। सेंट आरसी स्कूल में दीया और मोमबत्ती सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने किया।प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा-तीन से पांच तक बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने दीयों और मोमबत्ती को सुंदर सुंदर तरीके से सजाकर सबका मन मोहा।

प्रधानाचार्य मीनू संगल ने सभी बच्चों को दीपावली के बारे में जानकारी दी। स्कूल के डायरेक्टर आदित्य कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अंशिका, वंशिका, पलक, तिमांशु प्रथम, उत्सव, अंजलि, दिपांशु व अंशिका ने द्वितीय और भारद्वाज, आरव, देव व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दीपा, प्रेमलता, सुरक्षा, साक्षी, भावना शर्मा, उषा आर्य, प्रतिभा सिंह, अंजू पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें