फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज से चार दिनों तक तहसीलों में बैनामे और ऑनलाइन रजिस्ट्री सेवाएं रहेंगी बंद

Sat, 08 Nov 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद की तहसीलों में आज से 11 नवम्बर तक बैनामे, रजिस्ट्री, वसीयत और विवाह पंजीकरण जैसी सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह व्यवस्था स्टाम्प एवं रजिस्ट्री विभाग के ऑनलाइन पोर्टल को नए सर्वर पर स्थानांतरित करने के कारण लागू की गई है।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप रविंद्र मेहता ने बताया कि सर्वर के रख-रखाव और तकनीकी बदलाव के दौरान ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण और अन्य आवेदन संबंधी कार्य अस्थायी रूप से रुकेंगे। इसी वजह से तहसीलों के उप-निबंधक कार्यालयों में भी पंजीकरण सेवाएं प्रभावित होंगी।
पहले दिन ही, यानी शुक्रवार को बैनामे कराने पहुंचे लोगों की भारी भीड़ देखी गई। चार दिन तक सेवाएं बंद रहने से राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये के राजस्व हानि की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने दस्तावेजों का पंजीकरण कार्य नई व्यवस्था लागू होने से पहले या सर्वर अपग्रेड के बाद ही कराएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें