फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जलालाबाद में हबीब अहमद के निधन से छाया शोक

विज्ञापन
जलालाबाद निवासी हबीब फाइल फोटो। - फोटो : credit
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे को देशभर में पहचान दिलाने वाले विख्यात हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के पिता हबीब अहमद का मुंबई में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर मिलते ही जलालाबाद कस्बे में शोक छा गया।
विज्ञापन

कस्बे के बंबा चौक निवासी हबीब के भतीजे इकबाल सलमानी ने बताया कि हबीब अहमद के पिता नजीर सलमानी देश की आजादी के बाद पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और पंडित जवाहरलाल नेहरू के यहां टेलरिंग का कार्य करते थे, लेकिन आगे चलकर दिल्ली पहुंचे और वहां से ब्रिटेन जाकर हेयर स्टाइलिंग में डिप्लोमा हासिल किया। दिल्ली लौटने के बाद वह प्रधानमंत्री निवास और नेशनल भवन में हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। वर्ष 2022 में हबीब अहमद अंतिम बार जलालाबाद आए थे और पुश्तैनी मकान को देखकर भाव विभोर हो गए थे। वह जब भी आते थे तो बूंदी के लड्डू और मछली खाते थे। हबीब अहमद का जन्म दो अक्तूबर 1940 को जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर के पुश्तैनी मकान में हुआ था। वह बहुत पहले कस्बे को छोड़कर दिल्ली चले गए थे। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम तक के बालों में अपना हुनर दिखाया। उनके पुत्र जावेद हबीब भी देश-विदेश में प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट हैं और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुसदिक सलमानी ने बताया कि हबीब अहमद उनकी दादी हमीदा बेगम के चचेरे भाई थे। जब भी आते थे तो उनसे मिलकर जाते थे। हबीब अहमद ने अपने कॅरिअर में कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियों के बाल संवारने का काम किया। उनके परिवार का जलालाबाद से गहरा नाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें