फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खाद व्यापारी पर जानलेवा हमला, 21 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। जमीन की चहारदीवारी करा रहे युवक पर हथियारबंद लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला छिम्पियान निवासी खाद व्यापारी अर्पित संगल पुत्र अजय संगल ने बताया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने 27 जुलाई को भूमाफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी कैराना के निर्देश पर राजस्व टीम ने 30 जुलाई को मौके पर पहुंचकर निशानदेही भी कर दी थी।व्यापारी की ओर से थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर वह अपने मित्र गौरव के साथ रकबा जमालपुर स्थित अपनी जमीन की चहारदीवारी करवा रहे थे। इस दाैरान अमित निवासी शामली तीन गाड़ियों में कई लोगों को लेकर पहुंचा। इनमें रोहित, संजय कौशिक, अशोक धीमान, आशुतोष बंसल, जीशान सहित लगभग 15 अज्ञात लोग शामिल थे। आरोप है कि हमलावर तमंचे, बलकट्टी, लोहे की रॉड, गंडासी और लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए अर्पित और गौरव पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें