फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चारपाई पर मिला जानलेवा हमले के आरोपी का शव

Tue, 10 Feb 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतक इंतजार का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गांव मन्ना माजरा में ग्रामीण इंतजार (45) सोमवार सुबह घेर में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला है। परिजनों ने शराब में जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक पर कैराना थाने पर जानलेवा हमला करने, मारपीट आदि के दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

गांव मन्ना माजरा निवासी इंतजार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बजे घर आया था। इसके बाद परिजनों ने उसे घर के बराबर में घेर में भेज दिया। रात में वह वहां चारपाई पर सोया था। सोमवार सुबह जब परिजन पहुंचे तो चारपाई पर वह मृत अवस्था में मिला। मृतक के भतीजे फरमान ने बताया कि रविवार रात में गांव का एक युवक उसे अर्धबेहोशी की हालत में लेकर आया था। उसके सिर पर चोट का निशान था। सुबह वह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों के मुताबिक, इंतजार शराब पीने का आदी था और रात में भी शराब पीकर आया था।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पुलिस से जमीन विवाद के चलते शराब में जहर देकर हत्या करने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक मृतक के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला करने, लूट करने व फसल को आग लगाने आदि के 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
गांव मीमला गया था इंतजार

गांव मन्ना माजरा निवासी सलीम का कहना है कि रविवार को इंतजार उसे अपने साथ कांधला क्षेत्र के गांव मीमला ले गया था। वहां पर उसने कुछ लोगों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वहां से लौटते समय बलवा चौराहे पर गाड़ी से उतरते समय शराब के नशे में गिर गया था, जिससे उसे चोट लग गई थी।

कैराना में मृतक इंतजार का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें