गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला चौधरान में 28 वर्षीय रोहताश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने रास्ते में रोककर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।
चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की है। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे रोहताश का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला तो परिजनों की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को बिना सूचना दिए शव को सुबह अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे परिजनों को रास्ते में रोक लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर लोगाें में अफरा तफरी मच गई। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और शव की वीडियोग्राफी कर जांच पड़ताल की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की तो मृतक ने फंदे पर लटकने से पहले कुछ फोटो एक युवती को भेजे थे।
चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उधर, चर्चा है कि युवक ने पूर्व में एक बार तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी और एक बार फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय वह बच गया था। मृतक के परिवार में पत्नी, डेढ़ साल का लड़का, एक भाई व मां है।