कमरे में फांसी पर लटका मिला शव
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से कपड़े के सहारे फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने व्यक्ति के बीमारी के चलते तनाव में आत्महत्या करना बताया है।
शुक्रवार शाम करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला रेलपार में एक व्यक्ति अपने घर में कमरा बंद कर पंखे से कपड़े के सहारे फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने के लिए धक्का दिया, तो कुंडा टूट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि थानाध्यक्ष के मुताबिक मृतक के भाई विक्रम ने बताया कि वह करीब तीन माह से बीमार चल रहा था। वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था। करीब एक साल पहले मृतक की पत्नी की मौत हो चुकी है। शु्क्रवार को परिवार के लोग शादी में गए थे और वह घर पर अकेला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।