फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त

Thu, 22 Mar 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
farmer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। डीसीओ के आश्वासन पर किसानों का सात दिवसीय बेमियादी धरना बुधवार को समाप्त हो गया है। बुधवार को शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में डीसीओ कार्यालय के प्रांगण में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बेमियादी धरने पर डीसीओ डॉ. अनिल भारती पहुंचे।
विज्ञापन


किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाए जाने, खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के आधार पर बेसिक कोटा तय किया जाने व रिक्त गन्ना डेलीगेट का चुनाव कराया जाने की मांग की है। डीसीओ ने खेतों में खडे़ गन्ने का सर्वे कराने के आश्वासन दिया। शेष मांगो को पूरा कराने के लिए एक सप्ताह का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों का खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे शुरू हो गया है। खेतों में गन्ना समाप्त होने तक जिले की सभी चीनी मिले चलेंगी।
 किसानों की मांगे स्वीकार हो जाने के बाद गठवाला खाप के थांबा लांक के चौधरी राजवीर सिंह ने किसानों का बेमियादी धरना समाप्त होने की घोषणा की।

मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में शामली गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, कृष्ण बंधु पंवार, रणधीर सल्फा, दलवीर सिंह, उदयवीर सिंह, उदयपाल, सतेंद्र पप्पू, ब्रह्म सिंह, शक्ति सिंह आर्य, राजीव शर्मा, अक्षय देशवाल, विनोद निर्वाल, ओमवीर सिंह मौजूद रहे। संचालन सतेंद्र पप्पू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें