फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेत से लदे डंपर की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत

Sun, 17 May 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतक रिहान का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गाजियाबाद के दादरी क्षेत्र में रेत के डंपर और डीसीएम की टक्कर से डीसीएम चालक 20 वर्षीय रिहान निवासी मोहल्ला आलकला की मौत हो गई। हादसे में डीसीएम मलिक इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। नोएडा में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव कैराना लाया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला आलकला निवासी रिहान शनिवार सुबह करीब चार बजे रिहान डीसीएम में राजस्थान से केले लेकर कैराना आ रहा था। डीसीएम में डीसीएम मलिक कांधला रोड निवासी इरफान भी था। जनपद गाजियाबाद के दादरी क्षेत्र में डीसीएम की रेत भरे डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चला रहे रिहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके दो घंटे बाद सुबह 6 बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। रिहान के पड़ोसी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि इरफान के पिता मजदूरी करते हैं तथा वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था तथा अकेला कमाने वाला था। रिहान की एक छोटी बहन भी है। उधर हादसे में घायल डीसीएम मलिक इरफान का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। वहीं देर शाम नोएडा में पोस्टमार्टम के बाद रिहान के शव को एंबुलेंस द्वारा कैराना लाया गया। बाद में गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सपुर्दे खाक कर दिया गया।

कैराना में मृतक रिहान का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें